राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-55 फरीदाबाद की प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित

फरीदाबाद : राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-55 फरीदाबाद की प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति की अध्यक्षा नीरू पॉल ने मॉडल संस्कृति स्कूलों में दाखिले के लिए आए नए दिशा-निर्देशों पर चर्चा करते हुए बताया कि नए दिशा-निर्देश 31 मार्च 2022 को प्राप्त हुए हैं तथा विगत 2017 से प्रबंधन समिति विद्यालय में अभिरुचि परीक्षण के माध्यम से मार्च से ही अंग्रेजी माध्यम से पढऩे के इच्छुक विद्यार्थियों के दाखिले का प्रस्ताव पास करती रही है। जिससे 1 अप्रैल से ही सुचारु रूप से कक्षाएं आरंभ हो जाती हैं। इसके सकारात्मक परिणाम भी प्राप्त हुए हैं तथा आईआईटी, मेडिकल तथा दिल्ली विश्वविद्यालय में भी यहां के छात्र प्रवेश पा रहे हैं।

जागरूक समाजसेवी एवं एसएमसी, सदस्य सरदार गुरमीत सिंह देओल ने बताया कि विद्यालय समाज के पिछड़े तथा कमजोर वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्वक शिक्षा देने का कार्य पिछले 4 वर्षों से लगातार कर रहा है तथा एसएमसी इस विद्यालय के सभी नीतिगत फैसलों में विद्यालय के साथ रहती है।

प्रसिद्ध व्यवसायी तथा दानदाता एसएमसी सदस्य जोगिंदर सिंह चानी ने कहा कि विद्यालय से सभी को बहुत ही अपेक्षाएं हैं, जिनको पूरा करने का हर संभव प्रयास किया जाता है। उन्होंने सभी से सहयोग करने की अपील की।

शिक्षाविद् तथा एसएमसी सदस्य सत्यवीर भारद्वाज ने कहा कि दाखिला संबंधी आदेश हाल ही में प्राप्त हो चुके हैं तो आगे से इन दिशा-निर्देशों की पालना किया जाएगा। ज्ञात रहे कि स्कूल के एसएमसी सदस्य विद्यालय के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। बैठक में उपस्थित सरदार गुरदीप सिंह सग्गू, ओमवीर सिंह, सुनील कुमार एवं अभिभावक इत्यादि सभी ने विद्यालय की प्रगति के विषय में अपने विचार रखें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!