निजी अस्पताल द्वारा पत्रकार सौरभ भारद्वाज पर मुकदमा दर्ज करवाने के विरोध में फ़रीदाबाद के सैकड़ों पत्रकार हुए एकजुट, पीएम मोदी के नाम सौपा ज्ञापन

फ़रीदाबाद : फ़रीदाबाद के एक निजी हॉस्पिटल द्वारा पत्रकार पर मुकदमा दर्ज करवाने के विरोध में फ़रीदाबाद के सैकड़ों पत्रकारों एकजुट होकर सेक्टर 12 स्थित जिला उपायुक्त के कार्यालय पर पहुँचे ओर उक्त निजी अस्पताल के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की ओर विरोध जताया कि एक महिला मरीज की ख़बर दिखाये जाने की वजह से पत्रकार सौरभ भारद्वाज के खिलाफ निजी अस्पताल के संचालक ने निजी रंजिश रखते हुए झूठ मुकदमा दर्ज करवाया है। ऐसा आरोप पत्रकार सौरभ भारद्वाज और तमाम पत्रकारों ने लगाए।

वहीं अन्य पत्रकारों ने सौरभ भारद्वाज का समर्थन करते हुए कहा कि यदि पत्रकार किसी पीड़ित की समस्या को दिखाता है ताकि उसकी मदद हो सके तो उसके खिलाफ ऐसे मुकदमा होना ठीक नही है । यह लोकतंत्र की हत्या है।

सभी ने कहा कि रसूखदार निजी अस्पताल के संचालक द्वारा किया गया मुकदमा वापिस किया जाए । जिसके लिए उन्होंने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर जिला उपायुक्त फ़रीदाबाद को ज्ञापन सौंपा हैं। वहीं अब देखना होगा कि पत्रकार सौरभ भारद्वाज के समर्थन में आये सैकड़ों पत्रकार व राजनीतिक लोगो के दबाव में क्या निजी अस्पताल संचालक आएगा। यदि नही तो पत्रकारों का अगला कदम क्या होगा यह वक़्त बताएगा!

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!