औद्योगिक संगठनों के मालिकों के साथ प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण के संबंध में रैडक्रॉस भवन, सेक्टर 12 फरीदाबाद में प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण को लेकर बैठक का किया गया आयोजन

फरीदाबाद : भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, हरियाणा राज्य शाखा, चंडीगढ़ की वाइस चेयर पर्सन सुषमा गुप्ता व महासचिव मुकेश अग्रवाल के निर्देशानुसार औद्योगिक इकाइयों में कर्मचारियों को प्राथमिक चिकित्सा के ज्ञान के लिए प्रशिक्षण होना जरूरी है ताकि दुर्घटना के समय घायल कर्मचारी की जान ना जाए ! इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए विक्रम सिंह, उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रेडक्रॉस सोसायटी के मार्गदर्शन में औद्योगिक संगठनों में प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण का कार्य करवाया जा रहा है ! इसी कड़ी में बिजेंद्र सोरोत, सचिव जिला रेडक्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद की अध्यक्षता में औद्योगिक संगठनों के मालिकों के साथ प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण के संबंध में रैडक्रॉस भवन, सेक्टर 12 फरीदाबाद में प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण को लेकर बैठक का आयोजन किया गया !

बैठक में होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर विस्तार से चर्चा की ! रैडक्रॉस सोसाइटी के सचिव बिजेंद्र सोरोत के साथ जिला प्रशिक्षण अधिकारी पुरुषोत्तम सैनी व उद्योगपति जेपी मल्होत्रा एच एल भुटानी, आर सी कटोच, आशुलाल विशेष रूप से मौजूद रहे ! पुरुषोत्तम सैनी, जिला प्रशिक्षण अधिकारी के द्वारा बताया प्राथमिक चिकित्सा को लेकर विस्तार से बताया गया! उनके द्वारा बताया गया कि कई बार जरा सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन जाती है! अगर उद्योगों में प्राथमिक चिकित्सा सहायता के लिए प्रशिक्षण लगाए जाएं और उद्योगों की टीमों को प्रशिक्षित किया जाए तो किसी भी घटना के समय होने वाली बड़ी आपदा स्थिति से आसानी से जान को बचाया जा सकता है! इसके अलावा रेड क्रॉस की शाखा सेंट जॉन में रमेश जोशी और राकेश कुमार को आजीवन सदस्य भी बनाया गया!

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!