2 दिन पहले लापता 6 वर्षीय बच्चे के मामले में आरोपी फूफा ही निकला बच्चे का हत्यारा
बच्चे की गला दबा दबाकर हत्या कर दी और हत्या के पश्चात बच्चे के शव को बैड में छुपा दिया था।

फरीदाबाद : 2 दिन पहले घर के बाहर से लापता 6 वर्षीय बच्चे के मामले में एनआईटी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था और पुलिस बच्चे की तलाश कर रही थी। फरीदाबाद पुलिस द्वारा बच्चों की तलाश के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से भी आमजन से बच्चे की सूचना देने के लिए अपील की गई थी
बच्चे की तलाश की जा रही थी परंतु वह नहीं मिला तो पुलिस आयुक्त ने मामले में संज्ञान देते हुए मामला क्राइम ब्रांच को सौंपा। क्राइम ब्रांच को आरोपी फूफा पर शक हुआ, उन्होंने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया है।
आरोपी बलराम (40) भगत सिंह कॉलोनी का रहने वाला है जो दिल्ली में मजदूरी का काम करता है और उसके तीन बच्चे हैं। आरोपी बच्चे के घर के पड़ोस में रहता था। शाम के समय बच्चा खेलते हुए आरोपी के घर चला गया जहां आरोपी ने बच्चे की गला दबा दबाकर हत्या कर दी और हत्या के पश्चात बच्चे के शव को बैड में छुपा दिया था।



