दहेज हत्या के मामले में अपराध शाखा ऊचा गांव की टीम ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : अपराधिक मामलों में शामिल आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा-निर्देश के अतर्गत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा ऊचा गांव की टीम ने दहेज हत्या के एक मामले में आरोपी पति विशाल रावत वासी बहीन, पलवल हाल त्रिरखा कॉलोनी, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार मृतका आरती महिला के पिता यशपाल वासी अन्दुआ पट्टी, होडल ने शिकायत दी थी। जिसमें उसने बताया कि उसकी बेटी की शादी वर्ष 2024 में विशाल रावत वासी बहीन, पलवल हाल त्रिरखा कॉलोनी, फरीदाबाद के साथ हुई थी। 10 फरवरी की सुबह शिकायतकर्ता को पता चला की उसकी बेटी आरती की मृत्यु हो गई है। विशाल के द्वारा आरती के साथ मारपीट कर दहेज की मांग की जाती थी। जिससे परेशान व तंग रहती थी। शिकायत पर थाना शहर बल्लभगढ में दहेज हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने 9 फरवरी को अपनी पत्नी आरती के साथ मारपीट की और फिर रात को तकिये से मुंह दबा कर आरती की हत्या कर दी और हत्या को आत्महत्या में बदलने के लिए आरोपी ने उसे फंदे से लटा दिया। आरोपी को अदालत मे पेश कर आगामी पूछताछ के लिए 1 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!