वाहन चोरी के मामले में आरोपी को क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने मोटरसाइकिल सहित दबोचा

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त क्राइम मकसूद अहमद के द्वारा अपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी बबलु उर्फ बबल को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 15 फरवरी 2025 को पुलिस चौकी पर्वतीय कॉलोनी में सागर वासी पर्वतीय कॉलोनी NIT फरीदाबाद ने दी अपनी शिकायत में बताया कि व अपनी बाइक पर घर से 60 फूटा रोड के एंड में स्थित जिम में गया था व बाइक को बहार खड़ा कर खुद अंदर चला गया तथा थोड़ी देर बाद जब बाहर आया तो मोटरसाइकिल वहां नहीं थी जिसे कोई नाम पता नामालूम व्यक्ति चोरी करके ले गया था जिस शिकायत पर थाना सारन फरीदाबाद में चोरी की धारा में मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने आगे बताया कि क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने कार्रवाई करते हुए 18 मार्च को आरोपी बबलु उर्फ बबल वासी भडाना चौक नंगला एनक्लेव फरीदाबाद को बडखल गांव के पास से मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है, आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वह चोरी करने का आदी है व कोई काम नही करता है।
आरोपी को पूछताछ के बाद माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।



