वाहन चोरी करने वाले 2 आरोपी से एक टाटा 407 गाडी, डीजे, जनेटर और डीजे की 6 मशीन के साथ 4000/-रु नगद बरामद

फरीदाबाद : डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा के द्वारा अपराधिक मामलों में संलिप्त फरार चल रहे आरोपियो की धर पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी करने वाले 2 आरोपियो को क्राइम ब्रांच उंचा गांव प्रभारी जगबीर सिंह की टीम ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में कर्मवीर उर्फ लक्की और मोहित का नाम शामिल है। आरोपी लक्की सोनीपत जिले के गन्नौर की विश्वकर्मा कॉलोनी का तथा आरोपी मोहित उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के गांव मलकपुर का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने दोनो आरोपियो को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से थाना सदर बल्लबगढ के चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ के दौरान टाटा 407 गाडी, डीजे, जनेटर और डीजे की 6 मशीन के साथ 4000/-रु नगद बरामद किए गए है। आरोपी डीजे का काम करते है। आरोपी अपने डीजे के काम को अधिक फैलाना चाहता है। इस लिए आरोपियो ने चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। दोनो आरोपियो को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!