हत्या व हत्या के प्रयास में वांछित आरोपित इंदर त्यागी उर्फ पंडित वासी मोल्डबंद दिल्ली मुठभेड़ के बाद काबू

फरीदाबाद : 10 अप्रैल को थाना सराय ख्वाजा के अंतर्गत मथुरा रोड पर स्थित ओयो होटल के सामने युवक को चाकू मारकर हत्या करने के मामले में वांछित था आरोपी। काफी दिनों से चल रहा था फरार, अपराध शाखा डीएलएफ की टीम में थाना भुपानी क्षेत्र में 17/18 की रात को मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया है। आरोपी ने पुलिस टीम पर चार फायर किये थे, जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है।



