बिंदा देवी फिल्म प्रोडेक्शन द्वारा प्रेसवार्ता कर भोजपुरी फिल्मों के बारे में जानकारी सांझा की गई

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : बिंदा देवी फिल्म प्रोडक्शन द्वारा दिल्ली के कापसहेड़ा में एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया । इस प्रेसवार्ता का मकसद बिंदा देवी फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले चल रहे प्रोजेक्ट्स के बारे में जानकारी देना था। इस प्रेसवार्ता को निर्माता रणबीर सिंह ने संबोधित किया ओर बताया कि बिंदा देवी फिल्म प्रोडेक्शन द्वारा भोजपुरी फिल्म शिवानी हाल ही में सफलतापूर्ण रूप से कंप्लीट किया गया है जिसमें भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी मुख्य रूप से देखी जाएगी। उन्होंने कहा कि फिल्म शिवानी जल्दी ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर देखने को मिलेगी। वहीं कहा कि फिल्म शिवानी के बाद अब उनका अगला प्रोजेक्ट भोजपुरी फिल्म सबसे प्यारी बहु हमारी है जिसमें भोजपुरी की प्रसिद्ध अभिनेत्री आम्रपाली दुबे को साइन किया जा चुका है।

निर्माता रणबीर सिंह ने बताया कि उनका मकसद भोजपुरी भाषा में साफ सुथरी ओर पारिवारिक फिल्मों का निर्माण करना हैं जिसे लोग अपने परिवार के साथ देख सकें। वहीं इस मौके पर उन्होंने न्यू म्यूजिक चैनल की लॉन्चिंग करते हुए घोषणा की कि बिंदा भक्ति भजन व बिंदा म्यूजिक वर्ल्ड के लिए कईं बड़े मशहूर गायकों को लोग भजन व सॉन्ग्स सुन सकेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि बिंदा देवी फिल्म प्रोडेक्शन हाउस के माध्यम से नए कलाकारों को तो मौका दिया हि जाएगा वहीं फिल्म प्रोडेक्शन में उनके साथ कोई जुड़ना चाहता है तो उनके साथ जुड़ सकते हैं।

इस मौके पर निर्माता रणबीर सिंह के अलावा राजवीर सिंह , निर्माता हृदय सिंह , एक्टर सिंगर त्रिवेणी बाबू , एक्टर संजू सांवरिया व सहयोगी नीतू रावत विशेष रूप से प्रेसवार्ता में मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!