पूजा मॉडर्न स्कूल में बच्चों को आत्मरक्षा के उपाय बताये गये

गुरुग्राम (मदन लाहौरिया) 13 मार्च। गुरुग्राम के पटेल नगर स्थित पूजा मॉडर्न स्कूल में छात्र व छात्राओं को अपने स्वयं की रक्षा करने के लिए ट्रेनिंग दी गई! छात्रों को आत्मरक्षा करने की ट्रेनिंग देने की एक्सपर्ट टीम की सदस्या वीना गुप्ता,भारती पटवाल व इंदू सैनी ने बच्चों को बेहतर तरीके से आत्मरक्षा के लिए गुर सिखाये! वीना गुप्ता ने महिला दिवस के अवसर पर बच्चों को संकट के समय बचने के टिप्स देते हुए कुछ उदाहरण के तौर पर आत्मरक्षा के उपाय प्रेक्टिकल भी कर के दिखाये! इससे बच्चों का मनोबल बढ़ा व संकट के समय किसी भी स्थिति का मुकाबला करने के लिए बच्चों में हौंसला बना!

बच्चों को यह भी संदेश दिया गया कि महिला और पुरुष दोनों को ही समानता का अधिकार है व महिला दिवस का महत्व बतलाते हुए कहा कि सभी महिलाओं का सम्मान करना चाहिये! इस के अलावा यह भी संदेश दिया गया कि सभी बच्चें अपने माता पिता तथा अपने भाई बहन और अपने अध्यापकों का आदर सम्मान करें! विशेष तौर पर बच्चों को यह बताया गया कि घर से स्कूल के लिए चलते वक्त अपनी माँ का आशीर्वाद लेकर जरूर चलें क्यों कि किसी भी बच्चे की माँ ही असली गुरु है!

इस कार्यक्रम में बच्चों ने बड़े सुंदर सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये जिन के माध्यम से बच्चों ने आत्मरक्षा के प्रति व महिला सम्मान के प्रति भी सुंदर संदेश दिया! कार्यक्रम में स्कूल की प्रधानाचार्या सुमन चौहान, सरंक्षक सुनील कुमार चौहान व स्टाफ के सभी सदस्य तथा स्कूल के सभी बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया!



