“एक पेड़ मां के नाम” पुलिस आयुक्त के साथ-साथ फरीदाबाद पुलिस ने भी किया पौधा रोपण

प्रकृति में अपने सहयोग के लिए करे पौधा रोपण- पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य

फरीदाबाद : बता दे कि एक पेड़ का हमारे जीवन में बहुत अधिक महत्व है, पुराने समय में जब लाईट की व्यवस्था नही थी तो दोपहर में पेडों के नीचे बैठकर आराम करने में एक अलग सुकुन मिलता था। आजकल आधुनिक संसाधनों का अधिक उपयोग हो रहा है और पेड़ो की कटाई भी निरंतर हो रही है। जिसके कारण पर्यावरण का संतुलन बिगडता जा रहा है और प्रदुषण का स्तर अधिक मात्रा में बढ़ रहा है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बढ़ते प्रदुषण के मध्यनजर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान चला हुआ है। जिसके अंतर्गत आज पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य ने अपने कार्यालय में पौध रोपण किया है। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय फरीदाबाद अभिषेक जोरवाल व अन्य पुलिसकर्मी भी उपस्थित रहे, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय द्वारा भी पौधा रोपण किया गया। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को सफल बनाने के लिए पुलिस आयुक्त के साथ-साथ फरीदाबाद पुलिस के सभी थाना/चौकी व अन्य शाखाओं के कर्मचारियों द्वारा भी अपने-अपने थाना चौकी व अन्य स्थानों पर पौधा रोपण किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!