जाट संस्था फरीदाबाद के जितेंद्र मोर को प्रधान, राजेश खीचड़ को महासचिव और सुरेश मलिक को कोषाध्यक्ष चुना

फरीदाबाद, 28 अप्रैल। जाट संस्था फरीदाबाद की आम सभा में अगले तीन साल के लिए जितेंद्र मोर को प्रधान, राजेश खीचड़ को महासचिव और सुरेश मलिक को कोषाध्यक्ष के रूप में चुना गया। इस से पहले विगत 12 अप्रैल को संस्था की मीटिंग में पिछली कार्यकारिणी के द्वारा किये गए कामों का ब्यौरा दिया। नवनियुक्त प्रधान जितेंद्र मोर ने कहा कि समाज के द्वारा जो जिम्मेदारी दी है, उसको ईमानदारी से पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर नवनियुक्त महासचिव राजेश कुमार ने कहा कि अगले तीन साल संस्था को आधुनिक तकनीकी के माध्यम से आगे बढ़ाया जाएगा। वेबसाइट और बाकी सभी कामों को किया जाएगा।
इस अवसर पर जाट संस्था फरीदाबाद के संरक्षक और वर्तमान में कोषाध्यक्ष सुरेश मलिक ने कहा कि हम दोबारा से नए सदस्य जोड़ेंगे और कोशिश रहेगी कि कोई भी काम धन के कारण न रुके। इस अवसर पर महेंद्र दलाल चुनाव अधिकारी, हवा सिंह ढिल्लो, श्रीभगवान अहलावत, राजकुमार मलिक, वजीर सिंह रेढू, शमशेर कादयान, अनिल दहिया, संदीप राठी, वेदपाल दलाल, योगेश शिवाच, आजाद सांगवान उपस्थित रहे।
प्रधान जितेंद्र मोर ने बताया कि जल्द ही फरीदाबाद के अलग-अलग क्षेत्रों से कमेटी में पदाधिकारियों को शामिल करके काम किये जायेगें।



