पंडित एल आर कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी कबूलपुर बांगर बल्लभगढ़ की छात्रा संध्या सिंह ने बी फार्मेसी सेकंड सेमेस्टर (नवंबर 2023) में 93% नंबर लाकर प्रथम स्थान हासिल किया

बल्लभगढ़ : पंडित एल आर कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी कबूलपुर बांगर बल्लभगढ़ की छात्रा संध्या सिंह ने बी फार्मेसी सेकंड सेमेस्टर (नवंबर 2023) में 93% नंबर लाकर पंडित भगवत दयाल शर्मा यूनिवर्सिटी ऑफ़ हेल्थ साइंसेज रिसर्च रोहतक हरियाणा में प्रथम स्थान हासिल किया। संसथान के चेयरमैन पंडित लखमी चंद भारद्वाज ने छात्रा को मिठाई खिला कर शुभकानाए दी और कॉलेज की सील्ड देकर सम्मानित किया। और कहा की में उन सभी स्टाफ सदस्यों को शुभकामनाएं देता हु जिन्होंने विद्यार्थियों को बढ़ाने में मेहनत की और हमारे कॉलेज को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
पंडित एल आर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के निदेशक प्रोफेसर डॉ आर पी आर्य ने जानकारी देते हुए बताया की हाल ही में बी फार्मेसी का परीक्षा परिणाम आया है जिसमे हमारी छात्रा संध्या सिंह ने 725 अंक में से 675 अंक लाकर पंडित एल आर कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी को लगातार तीसरी बार पंडित भगवत दयाल शर्मा यूनिवर्सिटी ऑफ़ हेल्थ साइंसेज रिसर्च रोहतक हरियाणा में प्रथम स्थान पर रखा इससे पहले भी लगातार दो बार छात्रा पलक मदान ने भी द्वितीय व प्रथम स्थान प्राप्त किया था और यह हमारे कॉलेज के लिए बड़े गर्व की बात है की इस बार भी हमारे कॉलेज की छात्रा संध्या सिंह 93% लेकर आई और पंडित एल आर कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी को तीसरी बार भी हरियाणा ने प्रथम स्थान पर रखा।
छात्रा संध्या सिंह को प्रिंसिपल रवि मालोह्त्रा, वाईस प्रिंसिपल केहर सिंह, अकैडमिक डीन भरत राज बुन्देल, सुनीता खुराना, अमन डीप कौर, बीरेंदर शर्मा, आशु तोमर, रीना कौशिक, सतबीर, रिचा और हेमंत राणा ने मिठाईया खिलाकर शुभकामनाये दी!



