सामाजिक सोच की कमी ने महिलाओं को रखा पिछड़ा : रेखा शर्मा

– सूरजकुंड में दो दिवसीय एनसीडब्ल्यू-एचएसडब्ल्यूसी राष्ट्रीय संवादात्मक बैठक का शुभारंभ

फरीदाबाद : राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) द्वारा आयोजित सभी राज्य महिला आयोगों (SWCs) के साथ दो दिवसीय फाउंडेशन-सह-इंटरैक्टिव बैठक फरीदाबाद में सूरजकुंड स्थित होटल राजहंस में शुरू हुई, जिसमें हरियाणा प्रदेश राज्य महिला आयोग का प्रतिनिधित्व अध्यक्ष रेनू भाटिया ने किया। इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा द्वारा की गयी। बैठक का उद्देश्य एनजीओ से आई प्रतिनिधियों को लीगल अवेयरनेस, स्पोर्ट्स, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, कार्यालय स्थल पर उत्पीड़न, साइबर क्राइम जैसे मुद्दों पर जागरूक करवाना है।

इसी कार्यक्रम में सम्मिलित राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने बताया कि किस तरह से लड़कियों को दैनिक जीवन में अपने अधिकारों के लिए खड़ा होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि आर्थिक सशक्तिकरण क्षमताओं को विकसित करने का एक तरीका है। उन्होंने विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से लड़कियों के व्यावसायिक विकास में पोषण के महत्त्व से अवगत कराया। केंद्र व राज्य की सरकारें महिलाओं को सशक्त और स्वावलंबी बना रही है। इसके लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध के मामलों में आयोग और सरकार दोनों ही गंभीर हैं। इस दौरान उन्होंने घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न जैसे मुद्दों पर चर्चा की।

हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने बताया कि 1 जनवरी 2022 से लेकर 31 दिसंबर 2022 तक आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हरियाणा राज्य महिला आयोग द्वारा 75 कार्यक्रम आयोजित करवाए गए जिनमें विभिन्न कार्यक्रम हैं। उन्होंने बताया की हरियाणा में इस बर्ष 2246 केस दर्ज हुए जिनमे से 1775 केस निवारण कर दिया गया है, बचे हुए केसों में कुछ आपसी सहमति से केस ख़त्म हो गए और कुछ केस अभी कोर्ट में पेंडिंग चल रहे हैं। हमारा प्रयास है कि इस वर्ष केसिस कम आएं और उनका निवारण अधिक से अधिक हो जिसके लिए हम पोक्सो एक्ट, साइबर क्राइम, ह्यूमन ट्रैफिकिंग आदि पर ज्यादा फोकस किया जायेगा। हम इन विषयों पर 12वी के छात्र-छात्राओं को जागरूक कर रहे हैं क्योंकि स्कूल के बच्चों के साथ यह क्राइम ज्यादा है।

कार्यक्रम में केरल महिला आयोग की चेयर पर्सन एडवोकेट पी सती देवी, त्रिपुरा महिला कमीशन की चेयरपर्सन बरनाली गोस्वामी, ओडिशा महिला आयोग की चेयरपर्सन डॉक्टर मिनाती बहरा, असम महिला आयोग की चेयरपर्सन डॉ हेमा पुरवा बोरठाकुर, उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन कुसुम कंडवाल, मणिपुर राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन सलाम उल्का देवी सहित गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!