रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद के आजीवन सदस्य लक्ष्य सैनी बने पायलट, हुआ भव्य स्वागत

फरीदाबाद : भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा फरीदाबाद के आजीवन सदस्य लक्ष्य सैनी के पायलट बनने पर आज रेडक्रॉस कार्यालय में उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर लक्ष्य सैनी को फूल मालाएं पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिला रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के सचिव बिजेन्द्र सोरोत ने लक्ष्य सैनी को माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि लक्ष्य सैनी की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। साथ ही यह युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक उदाहरण भी है।
इस अवसर पर पार्षद जसवंत पवार, मदन सैनी, जगन्नाथ, हितेश, अमनदीप, सुशील, पवन, सुमित एवं युवराज सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने लक्ष्य सैनी को पायलट बनने पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके सफल, उज्ज्वल एवं सुनहरे भविष्य की कामना की।

समारोह के दौरान उपस्थित सदस्यों ने लक्ष्य सैनी की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मेहनत, लगन एवं दृढ़ संकल्प से हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!