लोधी राजपूत जनकल्याण समिति ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तीसरी पुण्यतिथि मनाई

फरीदाबाद, 21 अगस्त। लोधी राजपूत जनकल्याण समिति फरीदाबाद ने अपने सैक्टर-50 डबुआ कालोनी स्थित समिति कार्यालय पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तीसरी पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई। इस मौके पर भाजपा के वयोवृद्ध नेता सुरेश पाठक ने पूर्व मुख्यमंत्री के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया।

समिति के संस्थापक महासचिव लाखन सिंह लोधी ने कल्याण सिंह की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनका जन्म अलीगढ़ जिले के किसान परिवार में 5 जनवरी 1932 को हुआ था। 21 अगस्त 2021 तक के अपने राजनैतिक जीवन में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रदेश में प्रशासनिक बदलाव दिखाई देते थे। नकल अध्यादेश कानून के तहत नकल माफियाओं पर, अपराधियों पर अंकुश लगाने का काम किया। अयोध्या जैसे विवादित विषय को एक निर्णायक परिस्थिति में ले जाने वाले, ऐसे रामभक्त पुरोधा ने अयोध्या के लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी का त्याग करने वाले वे पहले नेता थे। उनके बारे में जितना कहा जाये कम है। आज उनकी पुण्यतिथि पर हम सभी भारतवासी उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन् करें।
इस अवसर पर अवधेश कुमार ओझा, अध्यक्ष रूप सिंह लोधी, होती लाल लोधी, नरेंद्र लोधी, शंकर लाल लोधी, शीशपाल शास्त्री, बृजेश लोधी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!