गणेशोत्सवमें जादूगर सी.पी. यादव ने बांधा समां, दर्शकों ने लिया रोमांचकप्रस्तुतियों का आनंद

महाराष्ट्रमित्र मंडल के गणेशोत्सव में रोमांचक जादू कार्यक्रम बना आकर्षण का केंद्र

Faridabad : महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक गणेशोत्सव के अंतर्गत गांधी कॉलोनी स्थित गणेश पार्क में प्रसिद्ध जादूगर सी.पी. यादव द्वारा शानदार एवं रोमांचक जादू कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में गांधी कॉलोनी के निवासियों, महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। दर्शकों का उत्साह और कार्यक्रम के प्रति आकर्षण देखने योग्य था।

कार्यक्रम की शुरुआत आकर्षक डिस्को मैजिक शो से हुई, जिसमें लगभग 30 मिनट तक लगातार विभिन्न प्रकार के हैरतअंगेज जादू प्रस्तुत किए गए। जादूगर की अद्भुत कलाकारी, तेज गति और मनोरंजक अंदाज ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हर जादुई प्रस्तुति के बाद दर्शकों की जोरदार तालियों ने पूरे परिसर को उत्साह से भर दिया। कार्यक्रमके दौरान जादूगर ने दर्शकों में से एक बालिका को मंच पर आमंत्रित कर तीन रहस्यमयी लिफाफों में से एक चुनने के लिए कहा। लिफाफों में विभिन्न आकर्षक पुरस्कारों के प्रतीक रखे गए थे, जिनमें बैंक चेक, मोबाइल फोन, सोने की अंगूठी तथा चॉकलेट शामिल थीं। संयोगवश बालिका ने चॉकलेट वाला लिफाफा चुना, जिससे उपस्थित दर्शकों के बीच उत्सुकता और मनोरंजन का वातावरण बन गया।

इसकेपश्चात जादूगर सी.पी. यादव ने अपने अनेक चमत्कारिक खेलों से सभी को आश्चर्यचकित करदिया। विशेष रूप से पैसों की बारिश वाला जादुई प्रदर्शन दर्शकों के आकर्षण काकेंद्र रहा। देखते ही देखते मंच पर नोटों की वर्षा जैसी प्रतीति ने सभी कोरोमांचित कर दिया। इसके अलावा वस्तुओं को अचानक प्रकट करना, गायब करना तथा दर्शकों की कल्पना से परे कई रोचक जादुई करतब प्रस्तुत किए गए, जिन्हें देखकर बच्चे और बड़े समान रूप से उत्साहित नजर आए। पूरे कार्यक्रमके दौरान तालियों की गड़गड़ाहट लगातार सुनाई देती रही।

जादू कार्यक्रम ने न केवल मनोरंजन प्रदान किया, बल्कि बच्चों में जिज्ञासा, कल्पना शक्ति और रचनात्मक सोच को भी प्रेरित किया। जादूगर की शानदार प्रस्तुति एवं मंच संचालन ने गणेश उत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में एक विशेषआकर्षण जोड़ दिया।

कार्यक्रम के समापन पर मंडल के अध्यक्ष राजेन्द्र पांचाल, उपाध्यक्ष प्रवीण राठोड़, विलास पांचाल, रविन्द्र, ओमप्रकाश शिंदे, सचिन शिंदे एवं तेजस द्वारा जादूगर सी.पी. यादव को स्मृति चिन्ह एवं मंडल की स्मारिका भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित दर्शकों ने इस मनोरंजक और यादगार प्रस्तुति की सराहना करते हुए महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की प्रशंसा की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!