मेकअप आज महिलाओं की विशेष ज़रूरत : पॉलोमी दास

फरीदाबाद : श्री एंड आनंद मार्किट द्वारा ब्राइडल कम्पटीशन एवं मेकअप सेमिनार और मॉडलिंग का आयोजन होटल रोलेक्स ग्रैंड में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इंडियन मॉडल एंड टेलीविज़न एक्ट्रेस पॉलोमी दास विशेष तौर पर मौजूद रहीं, इस मौके पर दिल्ली से मेकअप आर्टिस्ट खुशबू दुआ और फरीदाबाद से शालिनी, साधना ने लाइव ब्राइडल मेकअप कर नयी- नयी तकनीकियों और बारीकियों पर प्रकाश डाला। सेमिनार में दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, मेवात के मेकअप आर्टिस्टों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस मौके पर पॉलोमी ने कहा कि “मेकअप आज के दौर में महिलाओं के लिए ज़रूरत बन चुका है, जिसके ज़रिये आज मेकअप नए-नए प्रोडक्ट्स के माध्यम से उचाइयां छू रहा है, जबकि एक ज़माना हुआ करता था जब हम घरेलु नुस्खों से अपने को सजाते-संवारते थे।”
उन्होंने आगे कहा कि “राकेश आनंद व सृष्टि नंदा आज के आधुनिक दौर में लोगों को अच्छी क्वालिटी के प्रोडक्ट इस्तेमाल करने के बारे में बता रहे हैं।” इस अवसर पर आये हुए मेकअप आर्टिस्टों को संस्था की ओर से अवार्ड्स देकर भी सम्मानित किया गया। संस्था के निर्देशक राकेश आनंद ने सभी का आभार जताते हुए बताया कि उनकी संस्था पिछले कई वर्षों से मेकअप सेमिनार, मॉडलिंग कम्पटीशन आयोजित करवाकर महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने में अहम भूमिका निभा रही है।



