दिल्ली में सीएम उम्मीदवार के नाम का एलान नहीं करेगी भाजपा !

नई दिल्ली ! बीते कई दिनों से दिल्ली में सीएम पद के उम्मीदवार की तलाश कर रही भाजपा आखिरकार इसमें नाकाम रही है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं करेगी। इसके साथ ही पिछले कई दिनों से भाजपा के अंदर से ही जो कई नाम इस पद के लिए सामने आ रहे थे उन सभी अटकलों पर फिलहाल के लिए विराम लग गया है। हालांकि भाजपा द्वारा सीएम के नाम की घोषणा नहीं किया जाना उनके लिए बड़ी विफलता साबित हो सकती है। वहीं, बिजली-पानी पांच गुना सस्ती की जाएगी। बीते कई दिनों से बीजेपी दिल्ली में सीएम पद के उचित दावेदार की तलाश कर रही थी और इस दौरान पार्टी के अंदर से ही कई लोगों के नाम सामने आए। कभी केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने मनोज तिवारी का नाम लिया तो कुछ ही घंटो में मुकर गए। तो कभी प्रवेश वर्मा का नाम सामने आया। लेकिन किसी पर मुहर नहीं लग सकी।



