faridabad crime गांव सिरोही में लडाई झगडा करने के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस टीम थाना धौज की कार्रवाई

faridabad crime : पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सरफू वासी गांव सिरोही ने थाना धौज में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वह 8 अक्टूबर को साबिर व याजिद के साथ गांव के पहाड घुमने गये थे तभी वहा गांव के ही आकिल, मुफीद व अन्य 15/20 लडके आये व उन पर लाठी व रोड से हमला कर दिया जिसके बाद वे लडके उसके घर भी गये जहां उन्होंने घर के अंदर जाकर उनसे मापरीट की। जिस शिकायत पर थाना धौज में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया।
उन्होंने आगे बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना धौज कि टीम ने आकिल(22), सज्जी(26), बिल्लादीन(21), साहिल(28) व मुफिद(23) वासी गांव सिरोही को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों व शिकायतकर्ता के बीच सरपंची को लेकर पुरानी रंजीश चली आ रही है। आरोपी पक्ष वर्तमान में सरपंच है व शिकायतकर्ता पक्ष पूर्व में सरपंच रहे है। जिसके चलते 8 अक्टूबर को पांचो आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सिरोही गांव के पहाड पर गये जहां उनका झगडा शिकायतकर्ता व अन्य के साथ हो गया था। जिसके बाद आरोपी पक्ष शिकायतकर्ता पक्ष के घर के अंदर गया जहा उन्होंनें उनके साथ मारपीट की, सभी पांचो आरोपियों से डंडे बरामह किये गये है। आरोपियों को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।



