जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद की मासिक बैठक हुई सम्पन्न

फरीदाबाद : जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद की मासिक बैठक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक की अध्यक्षता में सैक्टर-9 स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में आज सबसे पहले जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव अशोक रावल की धर्मपत्नी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
बैठक में सभी पदाधिकारियों ने आज एक बार फिर से शहर की चरमराई सफाई व्यवस्था पर जमकर आवाज उठाते हुए भाजपा सरकार की कड़े शब्दों में निंदा की। पदाधिकारियों ने कहा कि स्मार्ट सिटी का सपना दिखाने वाली भाजपा की पोल अब तो गली-गली में खुल गई है। पूरे शहर में कूड़े के ढेर लगे हुए है। सीवर ओवरफ्लो हो रहे है। शहर के बाजारों की हालात इतनी बुरी हो गई है कि लोगों का खड़ा होना भी मुश्किल हो गया है।
आयोजित मासिक बैठक में संगठनात्मक मजबूती एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। तय किया गया कि सभी पदाधिकारी सोशल मीडिया पर सक्रिय रहकर भाजपा आईटी सेल द्वारा संचालित फर्जी आईडी और दुष्प्रचार के खिलाफ आवाज़ उठाएंगे तथा ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई को लेकर भी रणनीति बनाई जाएगी।
इसके साथ ही नीट पेपर लीक मामले को लेकर युवाओं की आवाज़ मजबूती से उठाने तथा आम जनमानस के बीच संगठन की सक्रिय उपस्थिति बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया गया।
जिला कांग्रेस के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी जन-जन में जाकर नुक्कड़ सभाओं का आयोजन कर गूंगी-बहरी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों की पोल खोले और पूर्व की कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को जनता को बताए। उन्होंने कहा कि अब विपक्ष को बताने की भी आवश्यकता नहीं रही। भाजपा का सारा तंत्र भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। गत दिनों आयोजित जिले की दिशा मीटिंग में जिस तरह मंत्री व विधायकों ने भ्रष्ट नगर निगम की पोल खोली है। उससे साफ हो गया है कि कांग्रेस राज में मजबूती से काम थे। अब तो भाजपा सरकार में केवल लीपापोती हो रही है।
जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को विश्वास दिलाया कि जो भी समस्या आज पदाधिकारियों ने रखी है और पार्टी संबंधित बातें रखी गई हैं। उनको पार्टी हाईकमान को अवगत करवाया दिया जाएगा। साथ ही समस्याओं के निदान के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर हल करवाया जाएगा।
बैठक में विचार विभाग के प्रदेश चेयरमैन विनोद कौशिक, जिला उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, रेनू चौहान, वेद प्रकाश यादव, तिलक, जिला महासचिव उमेश कौशिक, जिला कोषाध्यक्ष सौरभ शर्मा, जिला सचिव बाबूलाल रवि, एनके शर्मा, दीपक शुक्ला, राहुल नागर, मोहन तेवतिया, बलजीत अरोड़ा, मोहसिन खान, दिनेश शर्मा, शाहबुद्दीन खान, सुरेश बेनीवाल, प्रशांत कौशिक एडवाकेट, डा.एच.पी माहौर, विकास फागना, प्रेम यादव, जयभगवान भारद्वाज, राजकुमार यादव, मंगत राम शर्मा आदि मौजूद रहे।



