जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समा

फरीदाबाद, 22 दिसम्बर। अंतर्राष्ट्रीय जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों मे भी कलाकारों ने समा बांधा। इनमें सरस्वती वंदना एनआईटी-5 की छात्राओं द्वारा की गई। जिस पर लोगों ने खूब तालियां बजाकर उनका हार्दिक स्वागत किया। एनआईटी-3 की छात्राओं ने कुरुक्षेत्र में गीता देखो भाई के गीतों पर का समा बांध कर दर्शकों का मन मोह लिया। प्रोफेसर राजकुमार तेवतिया की पार्टी ने व्रजभूमि पर आधारित लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी तो कन्वेंशन हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

पब्लिक रिलेशन विभाग के लीडर भजन पार्टी धर्मवीर सिंह ने कृष्ण अर्जुन संवाद की प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया। भिवानी के महेंद्र सिंह की टीम ने फोग डांस, विश्व स्तुति और छोरा मैं हरियाणे का की प्रस्तुति दी तो दर्शकों की सीटों से हाल गूंज उठा। वहीं चण्डीगढ से आई सांस्कृतिक टीम द्वारा सात सुरों की अन्तर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव पर गीत ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!