नगेंद्र अपहरण मामले में हत्या की धारा लगाई गई है, आरोपी पंकज को जल्द किया जाएगा गिरफ्तार

फरीदाबाद : पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा मामले में अपडेट लगातार ले रहे हैं और डीसीपी क्राईम मुकेश कुमार मल्होत्रा मामले की लगातार कर रहे मॉनिटरिंग। पुलिस प्रवक्ता सुबे सिंह ने बताया कि एसीपी अमन यादव के नेतृत्व में आरोपी की धरपकड़ के लिए क्राइम ब्रांच की टीमें लगातार दबिश दे रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर कानून के तहत सख्त सजा दिलवाई जाएगी।

फरीदाबाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत करते हुए 2,500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालकर नैनीताल पहुंची थी। मृतक के शव को नैनीताल पुलिस की सहायता से बरामद कर पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों के हवाले किया गया है।

क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा टोल प्लाजा, पेट्रोल पंप, दुकान व रेस्टोरेंट्स इत्यादि के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे। मृतक नगेंद्र के ड्राइवर बंसी की शिकायत के आधार पर सेंट्रल थाने में आरोपी के खिलाफ अपहरण व अवैध हथियार की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

प्राथमिक जांच में सामने आया कि बिजनेस पार्टनर आरोपी पंकज को मृतक नगेंद्र से पैसो का लेन देन था, इसी मनमुटाव और झगडे के कारण आपसी रंजिश थी। इसी बात को लेकर पंकज नगेंद्र के साथ रंजिश रखने लगा और 30 मई को जब नगेंद्र सेक्टर 15 में तब गाड़ी में मौजूद था तो आरोपी ने उसका अपहरण कर लिया था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!