नीतू मान आम आदमी पार्टी की गुरुग्राम प्रभारी नियुक्त

फरीदाबाद : आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेत्री नीतू मान को पार्टी हाईकमान द्वारा गुरुग्राम के प्रभारी के रूप में जिम्मेवारी सौंपी गई हैं। उनकी इस नियुक्ति से आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं व उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। उनके कार्यालय पर उन्हें बधाई देने व उनका स्वागत करने वालों का तांता लगा रहा। इस मौके पर नीतू मान ने पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें पार्टी के शीर्ष नेताओं द्वारा गुरुग्राम में पार्टी को मजबूत करने के लिए बतौर प्रभारी जो जिम्मेवारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी ईमानदारी, मेहनत व लगन से निर्वाह करेंगी।

उन्होंने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता तक पहुंचाने के साथ-साथ पार्टी संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में शुमार होगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आम आदमी की पार्टी है और आम आदमी की आवाज को बुलंद करने का काम वे अपने कार्यकर्ताओं के साथ करेंगी। उन्होंने कहा कि जो विश्वास पार्टी हाईकमान ने उन पर जताया है, उस पर खरा उतरने का वे पूरा प्रयास करेंगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!