ऐतिहासिक होगा नूंह का सम्मान दिवस समारोह कार्यक्रम : प्रताप सिंह
सुनील तेवतिया ने की लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

फरीदाबाद : आगामी 27 सितंबर को नूूंह में पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के जन्मदिवस पर नूंह में आयोजित सम्मान दिवस समारोह को सफल बनाने के लिए समारोह स्थल पर इनेलो के नेता पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया। इनेलो के प्रदेश प्रधान महासचिव प्रताप सिंह, इनेलो के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सुनील तेवतिया ने कहा कि यह समारोह ऐतिहासिक होगा और सभी पुरानी रैलियों का रिकॉर्ड तोड़ेगा, क्योंकि लोगों में इसको लेकर भारी उत्साह है, लोग भाजपा की सरकार से तंग आ चुके हैं और कांग्रेस के राज को भी देख चुके हैं। आज लोगों के मन में ताऊ देवीलाल बसते हैं, उन्होंने ही बुजुर्गों की 100 रूपए पेंशन लागू की थी जो आज 3200 हो गई है। श्री प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश का हर जन मानस इस समारोह में पहुंचेगा और अपने नेता चौधरी देवीलाल को श्रद्धांजलि अर्पित करेगा।
सुनील तेवतिया ने कहा कि भाजपा ने फरीदाबाद को नरक सिटी बनाकर रख दिया है और जबकि इसको स्मार्ट सिटी का दर्जा देते हैं, शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, बीमारी फैल रही है हर आदमी परेशान है। महंगाई इतनी हो गई है कि जीना दूभर हो गया है, 2 जून की रोटी खाना भी अब बस की बात नहीं रही हैं। प्रॉपर्टी इतनी महंगी हो रही है कि मकान भी नहीं लिया जा सकता। उन्होंने कहा कि जब पेट में रोटी और सिर पर छत नहीं होगी तो जनता क्या करेगी। उन्होंने कहा कि आज मजदूर, छात्र सब परेशान हैं रोजगार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है, अब लोगों की आस इनेलो पर ही टिक गई है। क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने अपने शासनकाल में अमन, चैन शांति का राज कायम किया था और प्रशासन पर सख्ती रखते हुए बेहतर शासन प्रदान किया था।
अब लोग अभय सिंह चौटाला को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं हरियाणा में सरकार बनने के बाद किसान और मजदूरों और छत्तीस बिरादरी का राज होगा और अब वह दिन दूर नहीं है।
वह हर गांव-गांव में जा रहे हैं और रैली का न्योता दे रहे। चौधरी देवीलाल ऐसी शख्सियत थी जो हर आदमी के दुख को और तकलीफ को जानते थे, उन्होंने हमेशा हर व्यक्ति का सम्मान किया। किसानों की लड़ाई लड़ी, मजदूरों की लड़ाई लड़ी, कमरे वर्ग की लड़ाई लड़ी, इसलिएलोग उनको याद करते हैं।
इस मौके पर उम्मेद सिंह लौहान, प्रदेश महासचिव देवेन्द्र तेवतिया, युवा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय चौधरी, इनेलो के वरिष्ठ नेता रतन सिंह सौरोत, सोनू ठाकरान, मो. मजलस, अबरार, आजाद खान, जैकम खान, इब्राहिम पहलवान, रंजीत पवार, हितेश देशवाल, जीतू दीघोट सहित अन्य इनेलो नेता मौजूद रहे।



