ऊं श्री ब्राह्मण समाज फरीदाबाद ने एस एम आर कन्वेंट स्कूल गाजीपुर रोड पर झंडारोहण किया

फरीदाबाद : स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर ऊं श्री ब्राह्मण समाज फरीदाबाद ने एस एम आर कन्वेंट स्कूल गाजीपुर रोड पर झंडारोहण कार्यक्रम किया। झंडारोहण में सभी उपस्थित संस्था के गणमान्य लोग और स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। झंडारोहण पं नरेन्द्र शर्मा (टोनी),पं अवधेश कुमार ओझा,पं श्रीनिवास शर्मा,पं सुभाष चन्द्र सोनक,पं राजेश भारद्वाज,पं रामनिवास कौशिक,पं राहुल शर्मा एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

झंडारोहण के उपरांत राष्टगान सभी ने मिलकर गया।पं अवधेश कुमार ओझा ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने जोशीले अंदाज में विचार रखे। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूल के स्टाफ का पूरा सहयोग मिला। ऊं श्री ब्राह्मण समाज फरीदाबाद समय समय पर समाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है और समाज हित में कार्य करता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!