सामूहिक रूप से नमाज पढ़ते हुए 15 लोग गिरफ्तार !

सहारनपुर, 2 मई ! उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शुक्रवार को थाना नागल पुलिस ने एक मस्जिद में सामूहिक रूप से नमाज पढ़ते हुए 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सहारनपुर के एस पी (देहात) ने बताया कि पुलिस इनके खिलाफ अलग-अलग धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया कि पूरे जिले में सभी को यह आगाह किया हुआ था कि कोई भी सामूहिक रूप से मस्जिद में नमाज नहीं पड़ेगा क्योंकि इससे सामाजिक दूरी नहीं बने रहने के कारण संक्रमण का खतरा रहता है।

एस पी ने बताया कि थाना नागल को जानकारी मिली थी कि जुमे की नमाज उमाही गांव की एक मस्जिद में सामूहिक रूप से अदा की जा रही है। इसी सूचना के आधार पर शुक्रवार को थाना नागल पुलिस उक्त मस्जिद पहुंची और वहां 15 लोगो को सामूहिक रूप से नमाज पढ़ने के आरोप मे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि इन लोगों के विरूद्ध लॉकडाउन का उल्लंघन और महामारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। उनके अनुसार कुछ लोग पुलिस के आने से पहले वहां से भाग निकले। उनकी भी पहचान कराई जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!