74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आर्य समाज सेक्टर 28-31 के कौशल विकास केंद्र की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आर्य समाज सेक्टर 28-31 के कौशल विकास केंद्र की छात्राओं ने भारतीय संस्कृति की विविधिता को दर्शाते हुए रंगा रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसमें 40 से ऊपर छात्रों ने भरतनाट्यम और अन्य देश भक्ति के कार्यक्रमों से लोगों को मंत्रमुग्द किया। इन छात्रों ने सैनिको के जीवन को बहुत खूबी से नाट्ये नृत्ये शैली के द्वारा प्रस्तुत किया।

केंद्र संचालिका सोनिया नागपाल ने बताया कि बच्चों ने पिछले एक महीने से लगातार मेहनत और लगन से स्वयमसेवको के निर्देशन में प्रैक्टिस की। बच्चों द्वारा किया गया कार्यक्रम उपस्तिथ लोगों ने बहुत पसंद किया। आर्य समाज के प्रधान प्रवीण गोयल व अन्य गण्यमान्य अतिथियों के साथ बच्चों को सिंगर कंपनी के कोर्स पूरा होने पर सर्टिफिकेट और पुरस्कार प्रदान किये। वहीं आर्य समाज सेक्टर 28-31 की इस पहल को सबने सराहा।

कौशल विकास केंद्र ने अब तक 100 से ऊपर आर्थिक रूप से कमज़ोर कन्याओं को समर्थ बनाने के लिए कार्य किया है। यहाँ पर टेलरिंग, कंप्यूटर प्रशिक्षण, इंग्लिश स्पीकिंग और मनोबल बढ़ाने पर कार्य होता है। वहीं इन बच्चियों को रोजग़ार के नए अवसर प्रदान किये जाते है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!