घर से नगदी व मोबाइल चोरी करने के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

अपराध शाखा सेक्टर-85 टीम की कार्रवाई

फरीदाबाद : 31 मार्च की रात को डब्बा कॉलोनी स्थित मकान से नगदी व मोबाइल चोरी करने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने एक आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिसकी पहचान रवि उर्फ सन्नी निवासी गांव मोबलीपुर मुस्तफाबाद, जिला पलवल, हाल निवासी भारत कॉलोनी, फरीदाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार अरियंत जिंदल निवासी डबुआ कॉलोनी, फरीदाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 31 मार्च की रात को अज्ञात व्यक्ति उसके घर में घुस गए और घर से एक मोबाइल फोन व नगदी चोरी कर ले गए। शिकायत पर थाना डबुआ में चोरी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपित ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। निर्माणाधीन मकान के रास्ते से शिकायतकर्ता के घर में घुसे और वहां से नगदी व मोबाइल फोन चोरी कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 2,000 रुपये बरामद किये हैं। जिसको माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!