हत्या का प्रयास करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, थाना पल्ला टीम की कार्रवाई

फरीदाबाद- थाना पल्ला पुलिस ने ईंटों से हमला कर हत्या के प्रयास के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान नवीन शर्मा उर्फ निक्कू निवासी गांव साकरा, जिला अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी सेक्टर-9/10 डिवाइडिंग रोड, फरीदाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-91 निवासी नदीम अब्बास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पल्ला मार्केट में गारमेंट एवं टेलरिंग का कार्य करता है। 1 मई 2026 की रात दुकान से घर जाते समय नवीन उर्फ निक्कू और उसके साथ एक महिला ने उसे रास्ते में रोक लिया तथा गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने उसके साथ मारपीट की। फिर अपने घर की छत पर से उस पर ईंटों से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर तथा शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। शिकायत पर थाना पल्ला में हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

जांच में सामने आया कि आरोपी और शिकायतकर्ता पड़ोसी हैं तथा कुछ समय पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने शिकायतकर्ता को रास्ते में रोककर मारपीट की और बाद में छत से ईंटें फेंककर हमला किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!