वाहन चोरी के मामले में एक गिरफ्तार, चोरीशुदा ऑटो बरामद

फरीदाबाद – फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपराध शाखा AVTS सिकरोना की टीम ने एक आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार की पहचान विक्की पुग्गा वासी राजीव कॉलोनी, फरीदाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार वीर पाठक वासी एस.जी.एम. नगर, फरीदाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 13 मई को सेक्टर-24 CNG पम्प पर गैस लेने गया था, गैस भरवाने के बाद ऑटो को साइड में खडा करके बाथरूम करने चला गया था। वापस आने पर उसने पाया कि कोई अज्ञात उसका ऑटो चोरी कर ले गया है। जिस पर थाना एस.जी.एम. नगर में चोरी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया की आरोपित नशा करने का आदी है। जब शिकायतकर्ता बाथरूम करने अंदर गया तो वह ऑटो को चोरी ले गया। आरोपित का पूर्व में भी अपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उस पर चोरी व आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज है। जिसको माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!