1.220 किलोग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार, AVTS-1 की कार्रवाई

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त अपराध, मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है, इसी क्रम में AVTS-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए 1.220 किलोग्राम गांजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 17 मार्च को AVTS-1 की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना पर कार्रवाही करते हुए सूरज प्रकाश(23) वासी गांव प्रहलाद्पुर फरीदाबाद को 1.220 किलोग्राम गांजा सहित उसके गांव प्रहलाद्पुर से काबू किया है। जिसके विरुद्ध थाना सदर बल्लभगढ में एन.डी.पी.एस. की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी किसी और व्यक्ति के लिये प्रतिदिन 500 रुपये के हिसाब से गांजा बेचने का काम करता है। आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!