603 ग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार, क्राईम ब्रांच सेक्टर 65 की कार्रवाई

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त अपराध, मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है, इसी क्रम में क्राईम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने कार्रवाई करते हुए 603 ग्राम गांजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 11 मार्च को अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना पर कार्रवाही करते हुए आमिर(26) वासी भुड कॉलोनी ओल्ड फरीदाबाद को 603 ग्राम गांजा सहित बतख तालाब ओल्ड क्षेत्र से काबू किया है। जिसके विरुद्ध थाना ओल्ड में एन.डी.पी.एस. की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी 700 ग्राम गांजा प्रहलाद्पुर दिल्ली से 5000 रुपये में खरीद कर लाया था। जिसमें से कुछ गांजा उसने बेच दिया था। जिसको माननीय अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!