गृह मंत्रालय ने देश में दो सप्ताह के लिए लॉकडाउन बढ़ाया

नई दिल्ली ! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई मीटिंग के बाद गृह मंत्रालय ने दो सप्ताह के लिए लॉकडाउन और आगे बढ़ाने का फैसला किया है ! गृह मंत्रालय ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत आदेश जारी कर लॉकडाउन को 4 मई के बाद दो सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है !
गृह मंत्रालय ने कहा, “कुछ गतिविधियाँ पूरे भारत में सभी जोन में बंद रहेंगी जिसमें हवाई मार्ग, रेल, मेट्रो और सड़क मार्ग द्वारा अंतर्राज्यीय आवागमन सहित स्कूलों, कॉलेजों, और अन्य शैक्षिक और प्रशिक्षण / कोचिंग संस्थानों का संचालन शामिल है.” 4 मई से दो सप्ताह के लिए लॉकडाउन के विस्तार पर गृह मंत्रालय ने कहा कि ऑरेंज जोन में टैक्सी और कैब एग्रीगेटर्स को एक गाड़ी में केवल 1 ड्राइवर और 1 यात्री की अनुमति दी जाएगी !

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!