पंजाबी समाज की एकता ही पंजाबी समाज के राजनितिक हक दिला सकती है : सुभाष बत्तरा

पंजाबी नेता हरीश आज़ाद ने कहा कि बडखल सीट पंजाबी समाज का प्रमुख लक्ष्य

फरीदाबाद : पंजाबी समाज की मीटीगं जगजीत कौर के कार्यालय में अखिल भारतीय पंजाबी जागृति मंच के राष्ट्रीय महासचिव हरीश चन्द्र की अध्यक्षता में सम्मपन हुई जिसमें पंजाबी समाज को संबोधित करने सूभाष बत्तरा पूर्व ग्रहमंत्री हरियाणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष बत्तरा ने पंजाबी समाज के नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले चुनावों पंजाबी समाज एकसाथ होकर चलेगा तो बिरादरी का भला होगा उन्होंने कहा कि पजाबी चाहे किसी भी विचारधारा से जुड़ा हो लेकिन जब बात पंजाबी कौम की आये तो हमें दो कार्य करने हैं एक तो पंजाबी समाज को ज्यादा से ज्यादा राजनितिक हक देने वाली पार्टी का साथ दें और दूसरा पंजाबी उम्मीदवार का साथ दें चाहे वह किसी भी पार्टी से हो इससे हमारी एकता का संदेश जायेगा।

राष्ट्रीय महासचिव हरीश चन्द्र आज़ाद ने कहा कि फरीदाबाद के पंजाबी समाज की सबसे बड़ी माँग यही है कि बडखल सीट जो हमारे पूर्वजों का शहर है किसी भी कीमत में गैर पंजाबी को नहीं जानी चाहिये और इस सीट पर पंजाबी समाज केवल और केवल पंजाबी उम्मीदवार का साथ देगा इसलिये जो पार्टी पंजाबी समाज को टिकट देगी हम उसका खुलकर साथ देगें और इससे भी बड़ी बात यह है कि बडखल की सीट से पंजाबी उम्मीदवार को जीताने के लिये सभी पार्टियों के पंजाबी एक हैं। पंजाबी नेता जगजीत कौर ने कहा कि पंजाबी समाज सबको साथ लेकर चलता है लेकिन चुनावों के समय जब अपना समाज साथ खड़ा हो तो बाकि समाज भी मान-सम्मान के साथ हमारे साथ खड़े होंगे इसलिये पंजाबी समाज को एकजुट होना जरूरी है।

पंजाबी समाजसेवी वासुदेव अरोड़ा ने कहा कि पंजाबी समाज ने हमेशा सभी बिरादरीयों का भला किया है और सबको साथ लेकर चलते हैं लेकिन जब पंजाबी समाज के साथ किसी भी तरह का राजनितिक भेदभाव हो तो हमको एकसाथ उसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिये तभी समाज का भला हो सकता है।

इस मौके पर सुभाष बत्तरा, पंजाबी नेता तिलकराज शर्मा, कुलदीप सिंह, वासुदेव अरोड़ा, जगजीत कौर, हरीश चन्द्र आज़ाद आदि ने अपने विचार रखे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!