सर्वजागरूक संगठन द्वारा एक सेमिनार का आयोजन

फरीदाबाद : सर्वजागरूक संगठन द्वारा एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार का विषय था एग्जाम फोबिया से कैसे बचा जाए जिसमें कुसुमलता राठौर द्वारा अपने विचार व्यक्त किये गये और इसमें 50 बच्चे उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम सेक्टर-7 में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम डॉ पायल रावत की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजीव कुमार कोचर और श्रीमती राजीव कोचर रहे। वहीं गेस्ट ऑफ ऑनर के. एस. बाली रहे जो कि रिटायर्ड डीएसपी हैं। थॉमसन प्रेस यूनियन के प्रेसिडेंट महेंद्र तेवतिया, जीनियस ब्रेन एंड एच आर डी मिशन के फाउंडर कृष्ण, टैक्सेशन डिपार्टमेंट से जनरल सेक्रेटरी एडवोकेट अरुण, रजत रावत, खेल एवं युवा संस्थान की यूथ कल्चरल ऑर्गेनाइजर मंजूषा एवं सर्वप्रिय भारत की प्रधान संपािदका तथा महिला पत्रकार एसोसिएशन की कोषाध्यक्ष उषा शर्मा जैसे सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे। सभी गणमान्य अतिथियों का पुष्प गुच्छ व मालाओं से सम्मान किया गया।
इस मौके पर सर्व जागरूक संगठन की टीम का विस्तार भी हुआ। फरीदाबाद टीम के अंतर्गत आए नॉमिनेशंस में किरण बजाज – प्रेसिडेंट वुमन सेल फरीदाबाद एनसीआर, रामगोपाल गावरी – वाइस प्रेसिडेंट, अमर ज्योति – जनरल सेक्रेटरी फरीदाबाद, श्रद्धा शर्मा – वार्ड कोऑर्डिनेटर फरीदाबाद, विष्णु गुप्ता – लीगल एडवाइजर एडवोकेट फरीदाबाद, कुसुम लता – ज्वाइंट सेक्रेट्री, रेनू – मीडिया कोऑर्डिनेटर फरीदाबाद, सीमा शर्मा – वार्ड कोऑर्डिनेटर फरीदाबाद, प्रियंका और पिंकी मौजूद रहे।
मार्च को फरीदाबाद में सर्व जागरूक संगठन ने 51 इनफ्लुएंशल अवॉर्ड फॉर लेडीस का सम्मान समारोह आयोजित करने का कार्यक्रम रखा गया है और सभी गणमान्य अतिथियों ने इसमें भागीदारी जताने का वादा किया।



