डिलिवरी बॉयज के साथ मारपीट व लूट करने के मामले में थाना पल्ला की टीम ने 3 आरोपी को किया गिरफ्तार, एक दिन पुलिस रिमांड पर

फरीदाबाद : पुलिस थाना पल्ला में सत्यम दूबे वासी सूर्या विहार पार्ट 2 सेहतपुर ने शिकायत दी, जिसमें आरोप लगाया कि वह मानवी प्लेस नया पुल पर डिलीवरी लेकर गया हुआ था। वहां पर उसका एक साथी विक्रांत भी खड़ा हुआ मिला। कुछ देर बाद वहां कुछ लड़के आये और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। फिर आरोपी शिकायतकर्ता को गननुमा हथियार दिखाकर मोटरसाईकिल पर बैठाकर दून भारती स्कूल के पास सुनसान जगह पर ले गये और वहां पर फिर से उसके साथ मारपीट की तथा उससे 6200/- रू छीन लिए। जिस पर थाना पल्ला में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना पल्ला की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दीपक(21) वासी पल्ला, बॉबी(28) वासी शास्त्री कॉलोनी, पल्ला व धीरज(19) वासी तिलपत, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

प्रारंभिक पुछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपी दोस्त है तथा 7/8 जून की रात को करीब 2 बजे आरोपी लक्की, बॉबी व अन्य आरोपी मानवी प्लैस नया पुल पल्ला के पास शराब पी रहे थे, तभी उन्होंने शिकायतकर्ता व उसके साथी विक्रांत को देखा और उनके साथ लूट के उद्देश्य से मारपीट करने शुरू कर दी। विक्रांत मौका से भाग गया। फिर आरोपी शिकायतकर्ता को अपने साथ दून भारती स्कूल के पास सुनसान जगह में ले गए और उसके साथ वहां भी मारपीट की तथा उसके पैसे लूट लिये।

बॉबी प्राइवेट कंपनी में काम करता है, दीपक कभी कभार अपने पिता के साथ सेलून की दुकान पर काम करने जाता है तथा धीरज सराय ख्वाजा टोल पर टिकट कलेक्ट करने का काम करता है। आरोपियों को माननीय अदालत में पेशकर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!