अनुसूचित जातियों की किशोरियों के लिए लिंग संवेदीकरण के अंतर्गत आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

फरीदाबाद : महिला एवं बाल विकास विभाग, फरीदाबाद द्वारा दिनांक-12 से 16 दिसम्बर 2022 तक सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में अनुसूचित जातियों की किशोरियों के लिए लिंग संवेदीकरण के अंतर्गत आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है|

जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एंव बाल विकास, फरीदाबाद मिनाक्षी चौधरी द्वारा प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ किया गया | सीनियर सिटीजन सेल एंड कम्युनिटी पुलिसिंग एवं सेल्फ डिफेन्स ट्रेनर इंस्पेक्टर सविता द्वारा लगभग 20 किशोरियों को प्रशिक्षित किया गया। आगामी 16 दिसंबर 2022 तक प्रतिदिन विभाग के अलग-अलग खंड की 20 किशोरियों को प्रशिक्षण दिया जायगा। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य राज्य में महिलाओं एंव किशोरियों के प्रति बढ़ती हुई अपराधिक घटनाओं को देखते हुए आत्मरक्षा के लिए महिलाओं एंव किशोरियों को सशक्त बनाने के लिए किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!