पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने जिला उपायुक्त विक्रम सिंह के साथ मिलकर बादशाहपुर लालपुर मंझावली महावतपुर इत्यादि एरिया में दौरा कर लिया हालातों का जायजा

फरीदाबाद : पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा जिला उपायुक्त विक्रम सिंह के साथ यमुना नदी में बढ़ रहे जलस्तर की समीक्षा करने के लिए यमुना से सटे एरिया में पहुंचे। इस अवसर पर उनके साथ पुलिस सहित सिंचाई विभाग, एमसीएफ़ व अन्य जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे जिन्होंने बादशाहपुर, लालपुर, मंझावली महावतपुर बसंतपुर इत्यादि एरिया का दौरा कर हालातों का जायजा लिया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस आयुक्त पुलिस आयुक्त ने बादशाहपुर मंझावली लालपुर, महावतपुर इत्यादि एरिया में दौरा कर वहां पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को अहम दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने वहां पर रह रहे लोगों के साथ बातचीत की और उनको सतर्क रहने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि अभी तक स्थिति नियंत्रण में है और खतरे की बात नहीं है परंतु हमें सतर्क रहने की आवश्यकता है। पहाड़ों में बारिश के चलते यमुना में पानी लगातार बढ़ रहा है इसलिए सभी को सतर्कतापूर्वक निगरानी रखने की आवश्यकता है।

पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और यमुना के आसपास के एरिया में लगातार पुलिस गश्त की जा रही है ताकि समय रहते लोगों की मदद की जा सके। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन की तरफ से आमजन से अनुरोध है कि वह यमुना के पास बहुत संभल कर रहे। उन्होंने कहा कि लोगों के ठहरने और खाने-पीने का उचित प्रबंध किया गया है। पुलिस आयुक्त ने पुलिसवाला जिला प्रशासन के कर्मचारियों को आमजन की सुरक्षा तथा उनके रहने के उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!