एस्कॉर्ट रेलवे इक्विपमेंट कंपनी में ‘पुलिस की पाठशाला’: श्रमिकों को वीडियो वेन के माध्यम से जानकारी देकर किया जागरूक

फरीदाबाद : सामुदायिक पुलिसिंग टीम ने पुलिस उपायुक्त यातायात ते मार्गदर्शन में एस्कॉर्ट रेलवे इक्विपमेंट कंपनी में ‘पुलिस की पाठशाला’ का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में 250 से अधिक श्रमिकों को जानकारी देकर किया जागरुक।

इस जागरूकता सत्र में सामुदायिक पुलिसिंग टीम ने श्रमिकों को साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध क्या होता है, किस प्रकार अपराधी डर या लालच देकर लोगों को जाल में फंसाते हैं, और इनसे बचने के उपाय क्या हो सकते हैं। उन्होंने संचार साथी पोर्टल, साइबर क्राइम पोर्टल, और साइबर हेल्पलाइन 1930 के उपयोग के बारे में भी श्रमिकों को विस्तारपूर्वक समझाया।

नशा मुक्ति अभियान पर जागरूक करते हुए यातायात पुलिस टीम ने हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की हेल्पलाइन 90508-91508 की जानकारी दी और श्रमिकों को नशे से बचने और दूसरों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने श्रमिकों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी और बताया कि किसी सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल सहायता देकर और डायल 112 पर सूचना देकर उसकी जान बचाई जा सकती है।

कार्यक्रम के दौरान हिट एंड रन मामलों में घायलों की मदद करने के महत्व पर भी जोर दिया गया। इसके अलावा, ट्रिप मॉनिटरिंग सिस्टम, जो हरियाणा पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा के लिए शुरू किया गया है, और इंडिया 112 ऐप की उपयोगिता के बारे में भी श्रमिकों को जागरूक किया गया।

सत्र में सामुदायिक पुलिसिंग टीम ने श्रमिकों को अपनी नैतिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्हें समझाया गया कि यदि हम अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाएं, तो समाज को अपराध-मुक्त, नशा-मुक्त, और सड़क दुर्घटना-मुक्त बनाने में प्रभावी योगदान दे सकते हैं।

फरीदाबाद पुलिस की इस पहल को श्रमिकों ने अत्यधिक सराहा और इस अभियान में सहयोग करने का वचन दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!