रानी लक्ष्मी बाई केसरिया माधव संस्थान द्वारा स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे जी की स्मृति को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

Faridabad : रानी लक्ष्मी बाई केसरिया माधव संस्थान द्वारा स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे जी की स्मृति में 8 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता सेनानी शहीद दिवस कार्यक्रम को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों और आयोजन को सफल बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस बैठक में रानी लक्ष्मी बाई केशरिया राष्ट्रीय केसरिया माधव संस्थान के चेयरमैन पंडित रवि कान्त शर्मा,अध्यक्ष विनोद कुमार द्विवेदी, सचिव संजय कौशिक, महासंघ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद झा, निर्देशक रविंद्र पांडे, उपसचिव विशाल अरोड़ा, देवेंद्र सिंह, शिवनाथ मिश्रा, कैप्टन गोपाल दास, नितिन गर्ग, मीडिया प्रभारी गौतम झा, राजा झा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में पंडित रंगनाथ तिवारी जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनका योगदान सभी ने सराहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!