रिटायर्ड बैंक कर्मचारी से निवेश के नाम पर 3,21,999 रुपये की ठगी, सॉफ्टवेयर इंजीनियर सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

साइबर थाना बल्लभगढ की कार्रवाई

फरीदाबाद : बल्लभगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत निवेश के नाम पर रिटायर्ड बैंक कर्मचारी से 3,21,999 रुपये की ठगी करने के एक मामले में कार्रवाई करते हुये साइबर थाना बल्लबगढ की टीम ने 3 आरोपितों को गिरफ्तार किया है जिनकी पहचान अंकुर श्रीवास्तव(36) वासी जिला लखनउ उत्तर प्रदेश, विवेक राय(20), प्रकाश सरकार(33) वासी ऋषिकेश उत्तराखण्ड के रूप में हुई है। जिनको पुलिस टीम ने 21 सितंबर को उत्तराखंड से काबू किया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-7D निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसने 16 अप्रैल 2026 को फेसबुक पर 21,999 रुपये निवेश करने का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन पर क्लिक करते ही उसे एक व्हॉट्सएप नंबर से मैसेज आया, जिसने उसे शेयर ट्रेडिंग में पैसे निवेश करने के लिए सुझाव दिए, जिसके बाद उसने शेयर मार्केट में पैसे निवेश करने के लिए अपनी सहमती दे दी और 16 अप्रैल से 29 अप्रैल तक कुल 3,21,999 रुपये निवेश किये। जिसके बाद उसे कोई पैसा वापस नही मिला। जिसकी शिकायत पर थाना साइबर बल्लबगढ में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई थी।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपी खाता प्रोवाईडर हैं। प्रकाश सरकार ने विपुल रॉय से कपिल का खाता लेकर आगे विवेक व अंकुर को दिया था। विवेक व अंकुर ने यह खाता टेलीग्राम के माध्यम से आगे ठगो को भेजा था। अंकुर B.Tech पास है व सोफ्टवेयर इंजीनियर है। वहीं विवेक 12वीं व प्रकाश 8वीं पास है। आरोपितों को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है। कपिल व विपुल रॉय को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!