रोड शो ने लगा दी नीरज के रिकाॅर्ड मतों से जीत की मुहर
सासंद हुड्डा ने एनआईटी में किया रोड शो

- नीरज को जीत का आशीर्वाद देने रोड शो में उमड़ा जनता का हुजूम
- वोट काटने वालों से रहें सावधान: हुड्डा
फरीदाबाद : एनआईटी से कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा के लिए वोट की अपील करते हुए सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने सारन चौक से जवाहर काॅलेनी स्थित डिस्पोजल चौक तक रोड शो किया। जहां लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। रोड शो के पहुंचने पर जगह-जगह कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा व सासंद दीपेन्द्र हुड्डा पर फूल बरसाकर, ढोल-नगाड़ों के साथ आतिशबाज़ी करते हुए जबरदस्त स्वागत किया गया। इस दौरान हुड्डा ने जवाहर काॅलेनी स्थित गुरुद्वारा में पहुंचकर माथा टेक आशीर्वाद लिया। रोड शो के आगे बढ़ने के साथ-साथ जनता का हुजूम जीत का आशीर्वाद देने आता रहा।

लोगों ने कांग्रेस जिन्दाबाद के नारे लगाकर एनआईटी से कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया। रोड शो में उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि एनआईटी विधानसभा का रोड शो ऐतिहासिक रहा। तथा जनता के उत्साह व समर्थन की जीत होने जा रही है। लोगों का जोश बता रहा है कि कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा रिकाॅर्ड मतों से विजयी होंगे। जनता से आवाह्न करते हुए कहा कि नीरज शर्मा को जीत दिलाने की जिम्मेदारी आप की है। तथा चंडीगढ़ में आपकी हिस्सेदारी तय करने की जिम्मेदारी हमारी है। दरअसल, वह विकास कार्यों सहित अन्य परियोजनाओं को एनआईटी में लाने की बात कह रहे थे। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद नगर निगम घोटाला जनता भूली नहीं है। जोकि भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगी।
दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने 10 साल तक मिलकर प्रदेश को लूटने का काम किया। 8 अक्तूबर को हरियाणा की जनता भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा देगी। बीजेपी ने 10 साल में हरियाणा को विकास की पटरी से उतारकर देश में बेरोजगारी, महंगाई, अपराध, पलायन, नशाखोरी, भ्रष्टाचार में नंबर एक पर पहुंचा दिया। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि बाबा साहब के संविधान को कुचलने वाली भाजपा सरकार कौशल निगम और अग्निवीर योजना के जरिए बिना मेरिट, बिना पेंशन, बिना रिजर्वेशन वाली भर्ती ले आई। उन्होंने कहा कि वोट काटने वालों से सावधान रहना है। तथा 5 तारीख को वोट की चोट से भाजपा को सबक सिखाना है। हरियाणा में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार आएगी। जिससे विकास का नया दौर शुरु होगा।
इस मौके पर इकराम खान, इरशाद सरपंच, भूरी सिंह नैन, वेद सरपंच, कुलवंत सिंह, कृपाल सिंह, रंजोत सिंह उर्फ सन्नी, आजाद सिंह, निर्मल सिंह, श्याम सिंह, करनैल सिंह, हरदीप सिंह, जख्तार सिंह, बहादुर सिंह, मुख्तियार सिंह, रंजीत, दिनेश, मोनू, राजेश चौधरी, कुलदीप चौधरी, केपी सिंह, संदीप, हरजिंदर, प्रकाश, शनि, हरिराम, कृपाल सिंह, प्रेम सिह नैन, नन्दलाल नैन,रामपाल नैन, यादराम नैन, कैलाश पाल, धर्म सिंह नैन,
भारत भूषण,डालचंद, गिर्राज, महेन्द्र, दीपक शर्मा , राजे पंडित, राजपाल दहिया,प्रेम त्यागी,शिव प्रसाद, सोनू पंडित, मोनू सैफी, राधे त्यागी, दीपक पंडित, सुमित, सोनू सैफी, चेतन, प्रियांशु, मोनू , विवेक तंवर, रमेश भारद्वाज, बिजेन्द्र डागर, सतबीर भारद्वाज, धर्म सिंह , महेन्द्र सिंह मुनीश बघेल, गिर्राज पंडित आदि मौजूद रहे।



