रक्षा उत्पादों में भारत का पूरे विश्व में डंका बज रहा है- कपूर

उत्तर प्रदेश ! लखनऊ में आयोजित रक्षा प्रदर्शनी से साबित हो गया है कि केंद्र की मोदी सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से सजग है। यही वजह है कि पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। यह बात भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम सुंदर कपूर ने लखनऊ की रक्षा प्रदर्शनी में शामिल होने के बाद फरीदाबाद में पत्रकारों से कही। इस अवसर पर श्री कपूर ने चीफ ऑफ डिफेंस बिपिन रावत से भी बातचीत की। श्री कपूर ने बताया कि जब से नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनें हैं, तभी से देश ने अपने घरेलू रक्षा उत्पादों में बढ़ चढक़र कार्य किया है। इस प्रदर्शनी में भारत में बने रक्षा उत्पादों की संख्या देखकर खासी प्रसन्नता हुई। पहले रक्षा उत्पादों में भारत अन्य देशों पर निर्भर रहता था, मगर अब भारत विश्व के अनेक देशों को अपने रक्षा उत्पाद निर्यात करने लगा है। लखनऊ में आयोजित प्रदर्शनी इसका जीता जागता प्रमाण है। उन्होंने बताया कि वह इस प्रदर्शनी में शामिल होने के लिए विशेष तौर पर लखनऊ गए थे। चीफ ऑफ डिफेंंस बिपिन रावत से उनकी वहां सौहार्दपूर्ण मुलाकात भी हुई। श्री कपूर ने कहा कि देश का गौरव बढ़ाने के लिए उन्होंने श्री रावत व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!