पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस मंत्रालय तथा डीसी मॉडल के संयुक्त तत्वाधान में सक्षम साइक्लोट्रॉन रैली का आयोजन किया गया

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : सेक्टर-9 स्थित डीसी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस मंत्रालय तथा डीसी मॉडल के संयुक्त तत्वाधान में सक्षम साइक्लोट्रॉन रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बडकल विधानसभा क्षेत्र के विधायक धनेश अदलखा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इंडियन ऑयल के डीएम अरविंद गोयल तथा विद्यालय के निदेशक पवन कुमार गुप्ता ने अपनी गरिमा मयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

इस अवसर पर विधायक ने कथा डीएम सर ने हरी झंडी दिखाकर रैली को आरंभ किया। विद्यालय के लगभग 500 बच्चों ने साइकिल रैली में भाग लेकर समस्त देशवासियों को प्रदूषण कम करने तथा प्राकृतिक संपदा जैसे तेल गैस इत्यादि के कम से कम और न्यूनतम इस्तेमाल पर बल दिया ताकि बढ़ते हुए विश्व के प्रदूषण को काम किया जा सके और कार्बन उत्सर्जन की बढ़ती हुई संख्या से मुक्ति मिल सके।

रैली के पश्चात आए हुए अतिथियों तथा सभी बच्चों के लिए जलपान की समुचित व्यवस्था की गई। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या आस्था गुप्ता ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में इस तरह के कार्यक्रमों में विद्यालय की भूमिका को और सशक्त बनाने का आश्वासन दिया।



