रेफरमुक्त फरीदाबाद धरना में कडक़ती ठंड में प्रवासी नेता संतोष यादव समाजसेवियों के साथ रहे

समाजसेवियों ने कहा कि जब तक रेफऱमुक्त फऱीदाबाद की मांग नहीं मानी जायेगी तब तक धरना चलता रहेगा।

फरीदाबाद : वासी प्रवासी कल्याण एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और एनआईटी 86 से विधायक का चुनाव लड़ चुके प्रवासी नेता संतोष यादव, अनशनकारी बाबा रामकेवल और समाजसेवी सतीश चोपड़ा और अन्य समाजसेवियों के साथ कडक़ती ठण्ड में रात भर धरने पर अस्पताल के गेट पर बैठे रहे। पिछले कई हफ्ते से रेफऱमुक्त फरीदाबाद की मांग को लेकर धरना चल रहा है और नगर निगम ने टैंट उखाडक़र जब्त कर लिया था और धरने पर न बैठने की धमकी दी थी जो खुले आसमान के नीचे कडक़ड़ाती ठंड में भी धरना जारी रहा।

इस मौके पर प्रवासी नेता संतोष यादव ने कहा कि हम लोग डरने वाले नही है और धरना निरंतर चलता रहेगा, आये दिन सही समय पर इलाज न होने के कारण गरीब मजदूरों की जान चली जाती है और जो भी बीके सरकारी अस्पताल में इलाज कराने जाता है दिल्ली के लिए रेफर कर दिया जाता है, जिस कारण रास्ते में ही मरीज दम तोड़ देता है। फरीदाबाद पूरे हरियणा को टैक्स देता है तो सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि फरीदाबाद में रह रहे वासी प्रवासी के इलाज की ब्यवस्था सरकारी अस्पताल में कराई जाए और आम जनता प्राइवेट अस्पताल में लूटने से बचे।

इस मौके पर अनशनकारी बाबा रामकेवल और वरिष्ठ समाजसेवी सतीश चोपड़ा ने कहा कि अटल बिहारी मेडिकल कॉलेज में करोड़ो रूपये तनख्वाह बाटी जा रही है लेकिन इलाज के नाम पर व्यवस्था जीरो है और यही हाल बी के सरकारी अस्पताल का है। अब जनता इसे बूचडख़ाना के नाम से जानने लगी है। इस मौके पर वासी प्रवासी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कोली, संजय सहित अन्य समाजसेवियों ने कहा कि जब तक रेफऱमुक्त फऱीदाबाद की मांग नहीं मानी जायेगी तब तक धरना चलता रहेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!