राजकुमार उर्फ बिट्टू बजरंगी की सुरक्षा में तैनात एसपीओ प्रमोद कुमार को किया गया बर्खास्त

बिट्टू बजरंगी की सुरक्षा में तैनात एसपीओ प्रमोद वायरल वीडियो में खड़ा दिखाई दे रहा है

फरीदाबाद : राजकुमार उर्फ बिट्टू बजरंगी की सुरक्षा में तैनात एसपीओ प्रमोद कुमार को बर्खास्त कर दिया गया है। वायरल वीडियो में बिट्टू बजरंगी एक व्यक्ति श्यामू को पीटता हुआ दिखाई दे रहा है। बिट्टू बजरंगी की सुरक्षा में तैनात एसपीओ प्रमोद वायरल वीडियो में खड़ा दिखाई दे रहा है।

एसपीओ प्रमोद ने इस घटनाक्रम को रोकने का प्रयास नहीं किया और ना ही थाना प्रबंधक या उच्च अधिकारियों को इस बारे मे सूचित किया। बिट्टू बजरगीं की सुरक्षा में तैनात एसपीओ प्रमोद ने अपने फर्ज का दायित्व नहीं निभाया इससे पुलिस की छवि धूमिल हुई है। इसलिए उसे बर्खास्त कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!