अवैध नशा बेचने वाले 6 गिरफ्तार, 1.835 किलोग्राम गांजा व 3.7 ग्राम एमडीएमए बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस ने नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाते हुए 08 अगस्त 2026 को अलग-अलग स्थानों से 6 आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1.835 किलोग्राम गांजा तथा 3.7 ग्राम स्मैक बरामद की है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा उंचा गांव की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपित अमन खान वासी खेडीपुल फरीदाबाद को 297 ग्राम गांजा सहित खेडीपुल सब्जी मण्डी के पास से, योगेश वासी सेक्टर-58 फरीदाबाद को 240 ग्राम गांजा सहित आगरा कैनाल पुल से व रोहन वासी नेहरु कालोनी डबुआ NIT फरीदाबाद को 360 ग्राम गांजा, वहीं अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने आरोपित हिम्मत वासी गांव जवाँ फरीदाबाद को 436 ग्राम गांजा सहित गांव जवाँ फरीदाबाद से व आरोपित सोहनपाल वासी सैक्टर 58 फरीदाबाद को 512 ग्राम गांजा सहित दिलीप कालोनी से गिरफ्तार किया है।
इसी क्रम में अपराध शाखा NIT की टीम ने आरोपित देशराज वासी मेवला महाराजपुर फरीदाबाद को सेक्टर-45 से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3.7 ग्राम एमडीएमए बरामद हुआ है। सभी आरोपितों को माननीय न्यायलय में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।



