स्लेजहैमर ने चार विकेट से जीता मैच

- टीम स्लेजहैमर ने ट्रॉफी संग प्लेयर ऑफ द मैच और बेस्ट गेंदबाज का खिताब भी जीता
फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : लाइव स्पोट्र्स क्रिकेट ग्राउंड में फाईनल मैच खेला गया। लाइव स्पोटर्् फैस्टीव चैलेंज 2021 का फाईनल मैच सक्षम क्रिकेट क्लब और टीम स्लेजहैमर के बीच खेला गया। जिसमें जीत की ट्राफी के संग टीम स्लेजहैमर के गेंदबाज और बल्लेबाजों ने प्लेयर ऑफ द मैच और बेस्ट गेंदबाज का खिताब भी अपने नाम किया।

मैच में टीम स्लेजहैमर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। जिस पर सक्षम क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाए। जिसमें जसवीर सहरावत ने 23 गेंदों पर 42 रन बनाए। वहीं ईशांत भट ने 21 गेंदों पर 27 रन बनाए। वहीं स्लेजहैमर के गेंदबाज दिलीप गौतम ने 3 विकेट लिए। प्रदीप मोहंती और आयुष भट्ट ने 2-2 विकेट लिए। गुलशन कुमार ने एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए स्लेजहैमर के बल्लेबाजों ने 17.4 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए। जिसमें बल्लेबाज सुनील कुमार ने 38 गेंदों पर सर्वाधिक 60 रंग बनाए। वहीं कुनाल ने 22 गेंदों में 19 रन बनाए। सन्नी भड़ाना ने 13 गेंदों ने 18 रन बनाए। प्रवीन मोहंती ने 11 गेंदों में 14 रन बनाए। वहीं सक्षम के गेंदबाज प्रतीक और निखिल रैना ने 2-2 विकेट लिए। वहीं अखिल रैना और अमन कुमार ने 1-1 विकेट लिया। अंत में यह मैच स्लेजहैमर टीम ने चार विकेट से जीत लिया। जिसमें मैन ऑफ द मैच का स्लेजहैमर टीम के सुनील कुमार को दिया गया। वहीं बेस्ट बॉलर का खिताब दिलीप गौतम को दिया गया।



