घर से 3 मोबाईल फोन चोरी करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, 2 मोबाईल फोन बरामद

faridabad crime : फरीदाबाद पुलिस द्वारा चोरी के मामलों में संलिप्त अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में एक मकान से 3 मोबाइल फोन चोरी करने के मामले में एक आरोपी को अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रणवीर वासी अनंगपुर चौक ने बताया कि अपने घर में तीनों मोबाईल फोन को चार्ज लगाकर वह परिवार के साथ घर में सो रहा था, सुबह उठकर देखा तो तीनो मोबाईल फोन कोई नामालूम व्यक्ति चोरी कर ले गया था। जिस शिकायत पर थाना सुरजकुण्ड में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने आगे बताया कि क्राईम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए विकटर दास(20) वासी गांव बदरपुर दिल्ली को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने कमरे के दरवाजे के बगल में बनी खिडकी से हाथ डालकर दरवाजा खोल लिया तथा चार्जिंग में लगे तीन फोन लेकर वह फरार हो गया। आरोपी नशा करने का आदी है। नशापुर्ति करने के लिये उसने फोन चुराये थे। जिससे चोरीसुदा 2 फोन बरामद कर लिये गये है। आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।



